फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आठवें दिन भी जारी रहा भाकियू का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
पुवायां में धरना प्रदर्शन करते भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का पुवायां में मोहम्मदी रोड स्थित भाकियू कार्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने 25 जुलाई को जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव और तहसील अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाटव के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन देकर गंगसरा में हंसराम, रामकुमार, रामभोज आदि की ओर से दर्ज रिपोर्ट में चोरी की धारा बढ़ाने, गांव बड़ागांव में तालाब पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करने, गांव हसनापुर में जमीन के मामले में फर्जीवाड़ा करने वाले पर कार्रवाई, किसानों को खाद वितरण में आधार कार्ड का प्रतिबंध हटाने, पुवायां मंडी में मक्का खरीदे जाने की जांच कराने, छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की थी।
मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि ज्ञापन में लिखी एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाटव, रामऔतार गौतम, सलविंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, सतनाम सिंह यादव, मनोज, कप्तान सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें