फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत के खिलाफ बयान से केंद्रीय मंत्री टेनी पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुटार ब्लॉक के गांव महोलिया वीरान में राजकीय हाईस्कूल के निर्माणाधीन भवन में घटिया सामग्री लगाने के विरोध में मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने आए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के राकेश टिकैत विरोधी दिए गए बयान से भड़क गए। यूनियन जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि किसानों को देख लेने की खुलेआम धमकी देने वाले टेनी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

भाकियू नेता राकेश टिकैत पर केंद्रीय मंत्री की अभद्र टिप्पणी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूनियन कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। जिलाध्यक्ष धालीवाल ने कहा कि तिकुनिया कांड के बाद किसानों का गुस्सा भड़कने पर उन्हें शांत करने के लिए सरकार को राकेश टिकैत याद आए। अब उसी सरकार का मंत्री उनके प्रति अपमानजनक बातें कर किसानों को भड़काने पर आमादा है। जिलाध्यक्ष धालीवाल ने कहा कि किसान अपने नेता का अपमान किसी दशा में सहन नहीं करेंगे।
अन्नदाता इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर आएं, इससे पहले ही सरकार को मंत्री टेनी के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को डीएम के नाम ज्ञापन देकर निर्माणाधीन स्कूल भवन की गुणवत्ता जांच कराने की मांग की। इस मौके पर केवल सिंह, सुखविंदर सिंह, रामदास सिंह, हरनेक सिंह, अखंड प्रताप सिंह, प्यारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें