फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन जारी, एसडीएम ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
पुवायां में आमरण अनशन पर बैठे भाकियू चढ़ूनी गुट के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भाकियू चढ़ूनी गुट की ओर से डाक बंगला परिसर में चल रही भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव, जिला प्रभारी महेशचंद्र वर्मा, तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि एसडीएम चित्रा निर्वाल नोटिस जारी कर धरना समाप्त कराना चाहती हैं। भूख हड़ताल पर कार्यकर्ता स्वेच्छा से बैठे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि भाकियू चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव को नोटिस भेजा गया है। अनशन पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण डॉक्टर ने कार्यकर्ताओं को सीएचसी पर भर्ती कराने की आख्या दी है। नोटिस में आमरण अनशन पर रहे कार्यकर्ताओं को सीएचसी भिजवाने में सहयोग के लिए कहा गया है। अनशन पर बैठे लोगों के साथ कोई घटना होने पर जिलाध्यक्ष को जिम्मेदार मानने की बात नोटिस में लिखी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें