फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Wed, 06 May 2015 11:12 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
फसली नुकसान के सर्वे में पक्षपात, प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने और किसान हित की अन्य कई समस्याओं को मुद्दा बनाकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट में जमकर गरजे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर किसानों के साथ पक्षपात करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए भाकियू के मंडल महासचिव रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि फसली नुकसान से परेशान किसानों को सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के कारण राहत नहीं मिल पा रही है। नुकसान का सर्वे सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर किया गया। इसीलिए शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता के चेक वितरण में भी पक्षपात हो रहा है। बटाई पर खेती करने वाले गरीब खेतिहर मजदूरों को राहत राशि के चेक देने से वंचित रखा जा रहा है।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरी शंकर शुक्ला को दिए ज्ञापन में मुख्यमंत्री को पूर्व में भेजे गए खुले पत्र की याद दिलाते हुए फसली नुकसान और सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान किसानों को राहत देने के लिए कर्ज की वसूली पर तत्काल रोक लगाए जाने, किसानों को बकाया गन्ना मूल्य दिलाने के लिए चीनी मिल गोदामों में डंप चीनी की नीलामी कराने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव, महामंत्री राशिराम वर्मा, गगनदीप सिंह माटा, राकेश सिंह यादव, झब्बू सिंह, अवधेश सिंह, रामसरन, जगदीश चंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें