फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने शाहजहांपुर-बीसलपुर मार्ग पर लगाया जाम

Sat, 27 Jun 2015 11:53 PM IST
निगोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कई दिनों से बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीणों के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शनिवार दोपहर दो बजे शाहजहांपुर-बीसलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सीओ सदर के आश्वासन पर आंदोलनकारियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

33 केवी के स्थानीय बिजली सब स्टेशन के इनकमिंग समेत जिंदपुरा और विश्व बैंक के फीडरों वाली ट्रालियां गत 12 मई को ओवरलोडिंग से जल गई थीं। सभी फीडरों की नई ट्रालियां लगाए जाने के बाद भी केबिल कनेक्शन जोड़ी नहीं गईं। इससे नाराज ग्रामीण और भाकियू (राष्ट्रवादी) गुट के जिलाध्यक्ष देवेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुराने बस स्टाप पहुंचे और वहां जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंचे एसडीओ अनुराग कटियार ने कार्यकर्ताओं को काफी समझाया, लेकिन नहीं माने। बाद में सीओ सदर अनुराग दर्शन पहुंचे और समस्या का शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। इस पर जाम समाप्त कर दिया गया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। जाम दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक लगा रहा।
विज्ञापन

जाम लगाने वालों में भाकियू राष्ट्रवादी गुट के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह और माधुरी देवी के अलावा प्रभा, राजेश्वरी, हरीराम, लक्ष्मण प्रसाद, गुड्डू, पप्पू, गिरिजा शंकर, मलिखान सिंह, सर्वेश कुमार आदि तमाम ग्रामीण शामिल रहे।

यह रहीं मांगें
कार्यकर्ताओं की मांग थी कि बिजली सब स्टेशन पर जेई रहें और लाइनमैन का ट्रांसफर किया जाए। बिजली का शेड्यूल सही से लागू हो और थाने के पास 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें