फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मांगा भुगतान और गेहूं का मुआवजा

Fri, 21 Aug 2015 08:54 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अजीत गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों को चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान और रबी सीजन में बेमौसम की बारिश से नष्ट हुई गेहूं की फसल का मुआवजा दिलाने के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुंकार भरी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके अफसरों का ध्यानाकर्षण किया और मांगें अनसुनी किए जाने पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद यूनियन के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव से मिला और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर किसानों का पक्ष रखा। भाकियू नेताओं ने कहा कि रबी सीजन में कई गांवों के जिन किसानों को गेहूं समेत अन्य फसलों की बरबादी का सामना करना पड़ा, उन्हें अभी तक मुआवजा के चेक नहीं दिए गए। इसके विपरीत निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव में 50 मृतकों के नाम चेक जारी कर दिए और 150 व्यक्तियों को दोहरे चेक दे दिए गए।
ज्ञापन में उपरोक्त दोनों मांगों समेत फसलों की सिंचाई के लिए बिजली सप्लाई में सुधार कराने, नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने, मंडियों में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म किए जाने, ढकिया तिवारी में मुआवजा चेकों के वितरण में बरती गई लापरवाही की जांच कराने आदि मांगों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दस सितंबर से बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में संजीव अवस्थी, ऋषिपाल सिंह कोगी, तारा यादव, बलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, पूजा देवी, रामचंद्र गंगवार, रामकृष्ण प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें