फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2016 08:09 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रबी सीजन में फसली नुकसान का सामना करने वाले किसानों को मुआवजा के चेक दिए जाने, गन्ना समर्थन मूल्य जल्द घोषित किए जाने, भूगर्भ जल का दोहन रोकने को साठा धान की खेती प्रतिबंधित कराने आदि किसान हित की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अजीत गुट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गन्ना का समर्थन मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने, रबी नुकसान के एवज में मुआवजा पाने से वंचित रहे किसानों को आर्थिक सहायता के चेक जारी किए जाने, साठा धान पर तुरंत प्रतिबंध लगाने, बैंकों में कृषि ऋण पर दलाली बंद किए जाने, सिंचाई की जरूरत के मद्देनजर बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने आदि मांगें हैं। प्रदर्शन करने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, सचिव बृज किशोर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव अवस्थी, राजपाल सिंह यादव, राम प्रताप सिंह वर्मा, रंजीत सिंह, दिनेश चंद्र सक्सेना, बाबूराम गंगवार, रामचंद्र, शिवसरन लाल, छुट्टन अंसारी, उदयवीर सिंह यादव, श्रीकृष्ण जाटव, अनिल सिंह यादव, हबीबउररहमान खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें