फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यालय कूच, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
पुवायां में राजीव चौक पर तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के लिए पैदल कूच किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर धरना रोक दिया।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष की ओर से आठ अक्तूबर को एसडीएम को सात सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई थी। सुनवाई नहीं होने पर 15 अक्तूबर को राजीव चौक पर प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय जाने की चेतावनी दी गई थी।
बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ता डाक बंगला परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पर पहुंचे। राजीव चौक पर प्रदर्शन के दौरान थाना प्रभारी आरके रावत मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। काफी देर तक किसी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर किसान शाहजहांपुर के लिए चल दिए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने किसानों को मोहम्मदी मोड़ पर फिर से रोक लिया। इसके बाद नायब तहसीलदार अमित कुमार मौके पर पहुंचे और समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि किसानों से बात की गई है। समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें