फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने फूंका सीडीओ का पुतला

विज्ञापन
सिंधौली में सीडीओ का पुतला दहन करते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : सिरसिया ​स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए जुटी भीड़।
विज्ञापन
सिंधौली। विकासखंड परिसर में पिछले पांच दिनों से चल रहे भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी गुट के धरने पर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर सोमवार को किसान नाराज हो गए। किसानों ने ब्लॉक परिसर के मुख्य द्वार को अंदर से बंद कर जोरदार नारेबाजी कर सीडीओ का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं की प्रभारी निरीक्षक से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया और बरेली मंडल अध्यक्ष सबील खां के नेतृत्व में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सबसे पहले बीडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य गेट पर अंदर से ताला लगाकर सीडीओ का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।
बीडीओ ओमप्रकाश की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गेट खुलवाने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। प्रभारी निरीक्षक और बीडीओ ने पदाधिकारियों से वार्ताकर उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा एवं एसडीओ राजू कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की और बिजली संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें