पाक के झंडे की शवयात्रा निकाली
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
शहीद हुए सैनिकों की घटना के विरोध में शनिवार को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के झंडे की नगर में शवयात्रा निकाली और बाद में मुख्य चौराहे पर उसे पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे के बीच आग के हवाले कर दिया।
पूर्व में प्रतापनगर मोहल्ले में आयोजित हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उड़ी की घटना के बाद से देश के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की अपील सरकार से की। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता पाकिस्तान के झंडे की शव यात्रा के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर घूमते हुए मुख्य चौराहे पहुंचे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारेबाजी के बीच पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर गौरव प्रताप सिंह राघव, आशुतोष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, राहुल गुप्ता, अर्चित मिश्रा, अंकित गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।