तिलहर के द रेनेसा एकेडमी में भाजपा की ओर से आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान में वित्त मंत्री सुरेश
शाहजहांंपुुर। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार से आरंभ हो गया। द रेनेसा एकेडमी में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि समय की पाबंदी भाजपा के संस्कार में शामिल है और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री इसके उदाहरण हैं। इसलिए वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता स्वयं को समय के अनुशासन में बांधें और चरित्रवान बनें।
प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका, जनसंपर्क और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में कुल 11 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं तो प्रशिक्षण में 151 पार्टीजन भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रभारी संजीव सिंह, विधायक वीर विक्रम सिंह और हरिप्रकाश वर्मा, भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।