फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अहिल्याबाई के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

Mon, 19 May 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रेती स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर जानकारी देते पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होल्कर के पुत्र खंडेराव की धर्मपत्नी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जन्म जयंती पर भाजपा जिले में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। उनके बारे में जन-जन तक जानकारियां पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को रेती रोड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पूर्व मंत्री और जिला प्रभारी सुरेश राणा ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को हुआ था। वह एक महान शासक थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में समाज में कई महत्वपूर्ण सुधार किए।
उनकी न्यायप्रियता, सामाजिक कल्याण के कार्य और महिला सशक्तीकरण के प्रयास आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर विद्यालयों और मंदिरों की स्थापना करवाई, जिससे लोगों को शिक्षा और धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कटिबद्ध है।
विज्ञापन

उनकी 300वीं जयंती पर भाजपा की ओर से पूरे जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान सांसद अरुण सागर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें