फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-पीडीपी सरकार का स्वागत होना चाहिए

Wed, 25 Feb 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर से भाजपा सांसद एवं प्रखर वक्ता महंत आदित्यनाथ का कहना है कि कश्मीर एक संवेदनशील मसला है। देश की सुरक्षा की दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए भाजपा ने पीडीपी के साथ वहां की जनता को स्थिर सरकार देने का निर्णय लिया है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सांसद महंत आदित्यनाथ ने एसएस कॉलेज में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि देश के विकास और सुरक्षा के लिए राजनीतिक स्थिरता जरूरी है। दोनाें पार्टियों ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत अच्छी शुरुआत की है। उम्मीद की जानी चाहिए कि जम्मू-कश्मीर के युवा राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य संवारेंगे। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि जिस तरह मक्का-मदीना में कोई मंदिर नहीं बन सकता, उसी तरह अयोध्या में मंदिर के स्थान पर मस्जिद की बात मूर्खतापूर्ण है। हाशिम अंसारी या उनके जैसों को यह जिद छोड़ देनी चाहिए।
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए महंत आदित्यनाथ ने कहा कि अखिलेश की दिशाहीन सरकार समाजवाद के नाम पर परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है। माफियाओं और अपराधियों को संरक्षण देकर कानून तोड़ा जा रहा है। यहां शिक्षा भी बेदम हो गई है। बोले, 2017 के चुनाव में सपा का सफाया हो जाएगा। धर्मांतरण और घर वापसी की बात पर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए कड़ा कानून बनना चाहिए। आत्मा की सौदेबाजी कर धर्म का प्रचार नहीं किया जा सकता। इसलिए धर्मांतरण के विरोध में कानून जरूरी है। रही बात घर वापसी की तो यह सदियों से चल रहा है। भूले हुए को सही ज्ञान और रास्ता दिखाना बहुत आवश्यक है। यह आत्मा की शुद्धि का अभियान है, जब कि धर्मांतरण देश के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें