फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा ने कराईं 69 चुनाव सभाएं, बसपा ने नहीं ली एक भी अनुमति

Fri, 17 May 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सभाएं कराने में भाजपा सभी पार्टियों से आगे रही। भाजपा ने वीवीआईपी समेत जिले में कुल 69 सभाएं कराईं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी रही। पार्टी ने 17 सभाएं कराने की जिला प्रशासन से अनुमति ली थी। बसपा ने एक भी सभा कराने के लिए इजाजत नहीं ली।
विज्ञापन


भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा बरेली मोड़ पर, योगी आदित्यनाथ की खुदागंज और कांट में दो सभाएं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मिर्जापुर में एक सभा कराई थी। इन चारों सभाओं के लिए हेलीपैड बनाने के लिए भी इजाजत ली गई थी। सपा ने वीवीआईपी सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बरेली मोड़ पर कराई थी। इसके लिए हेलीपैड बनवाने की अनुमति ली गई थी। बाकी दोनों पार्टियों ने छोटी-छोटी सभाओं की जिला प्रशासन से अनुमति ली थी। कांग्रेस और सीपीआई ने एक-एक सभा की अनुमति ली। जिले में सभी पार्टियों की कुल 88 सभाएं हुईं थीं।



कार्यालय बनाने में भी आगे रही भाजपा

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने 13 कार्यालय बनाने की अनुमति ली थी। सपा ने 12 कार्यालय और बसपा ने तीन कार्यालय बनाए थे। कांग्रेस ने एक कार्यालय बनाने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी।
विज्ञापन


-

मतदान के दिन गाड़ियों की अनुमति के लिए रही होड़

मतदान के दिन क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए भी राजनीतिक दल पीछे नहीं रहे। भाजपा ने आठ, सपा ने आठ, बसपा ने आठ, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी ने एक और निर्दलीयों ने आठ चारपहिया वाहन चलाने के लिए अनुमति ली थी।
विज्ञापन




राजनीतिक पार्टियों ने सभा करने, कार्यालय खोलने या मतदान के दिन चारपहिया वाहन की अनुमति मांगी थी। जांच के आधार पर आए आवेदनों में अनुमति दी गई थी।

- प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें