फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष वाजपेयी ने पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट के लिए की घोषणा

Wed, 10 Feb 2016 08:36 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत-शाहजहांपुर विधान परिषद सीट के लिए भाजपा ने युवा चेहरा जेपीएस राठौर को टिकट दिया है। बुधवार को उन्हें लखनऊ कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रत्याशी घोषित कर सिंबल प्रदान किया। राठौर के प्रत्याशी बनने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पदाधिकारियों, पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जेपीएस राठौर वर्तमान में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री भी है। छात्र जीवन से राजनीति के गुर सीखने वाले जुझारू और हंसमुख स्वभाव के व्यक्तित्व वाले राठौर बीएचयू में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह पार्टी के कई पदों पर निष्ठापूर्वक काम कर चुके हैं। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने बताया कि जेपीएस राठौर को पार्टी ने प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया है। उनके प्रत्याशी बनने पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और संतोष गंगवार, विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना, सांसद कृष्णा राज, पीलीभीत के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें