खुटार। भाजपा के मंडल महामंत्री गांव मुरादपुर निवियाखेड़ा निवासी वकील नितिन मिश्रा को इंस्टाग्राम पर ऑडियो मेसेज भेजकर चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
नितिन मिश्रा ने पुलिस को बताया कि दो जुलाई की शाम उनकी आईडी पर जावेद अली यूजर आईडी के अकाउंट से एक ऑडियो मेसेज भेजा गया। ऑडियो में कहा गया है कि नितिन मिश्रा अगर चुनाव लड़ोगे तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। 12 जून को भी इंस्टाग्राम आईडी पर इसी यूजर आईडी से कॉल की गई थी, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं की। ऑडियो मेसेज बच्चे की आवाज में है। नितिन मिश्रा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद