फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर भाजपा नेत्री ने शुरू किया उपवास सत्याग्रह

Thu, 18 Feb 2016 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा नेत्री डा. रागिनी सिंह ने बृहस्पतिवार को कस्बे में तीन दिवसीय उपवास सत्याग्रह शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेत्री डा. रागिनी ने कहा कि सपा सरकार ध्यान जनहित की समस्याओं की तरफ नहीं है, इसलिए उन्हें उपवास सत्याग्रह करना पड़ा। उनकी प्रमुख मांगे हैं गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए, अतिवृष्टि मुआवजा में हो रहे भेदभाव को रोका जाये, पंचायत चुनाव में की गई धांधली की जांच हो, समाजवादी पेंशन योजना में हो रहे भेदभाव को रोका जाये, कठपुरा गांव में खन्नौत नदी पर पुल का निर्माण कराया जाए, शाहजहांपुर-पुवायां हाईवे पर खन्नौत नदी पर डबल लेन पुल का निर्माण कराये जाने, ब्लाक सिधौली में राजकीय डिग्री कालेज खोला जाने,  कस्बे में सरकारी बस स्टॉप बनाया जाए, कस्बे को टाउन एरिया बनाने, विकास खंड में सरकारी चीनी मिल लगवाई जाने के अलावा गरीबों के बीपीएल राशनकार्ड बनवाए जाये। इस सत्याग्रह में विमला, बादशाह सिंह,  मनोज दीक्षित,  अनिल सिंह, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, संजीव सिंह, बलवीर सिंह, रामवीर सिंह, राम प्रताप, राजेश शुक्ला, वेदराम राठौर, शरद चंद्र गुप्ता, आरपी श्रीवास्तव, मलिखान, फूलचंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें