फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने देश के साथ संविधान का मान बढ़ाया : विजय बहादुर

Wed, 08 Jan 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में भाजपा के जिला कार्यालय पर हमारा संविधान, हमारा गौरव कार्यक्रम में पार्टी के प्रद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हमारा संविधान, हमारा गौरव कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर हुआ। इसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश के साथ ही संविधान का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार एवं मूल कर्तव्यों को भाजपा सरकार ने सामान्य जन तक पहुंचाने का काम किया। यूपीए के सभी दलों ने विशेषकर कांग्रेस ने सदैव ही संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े सभी स्थानों को पंच तीर्थ घोषित किया है। अभियान के क्षेत्रीय संयोजक व क्षेत्रीय महामंत्री राकेश कुमार मिश्र आनावा ने कहा कि हमारा संविधान हमारा गौरव अभियान के द्वारा सारे समाज को जोड़ने का काम किया जाएगा। हम भाजपा के लोग डॉ. भीमराव आंबेडकर व भारतीय संविधान की वर्तमान में महत्ता को देश के लोगों के सामने लाकर कांग्रेस के षड्यंत्र का पर्दाफाश करेंगे। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में महामंत्री अंशुल चौहान ने संचालन किया। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, नवनीत पाठक, शिवओम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें