फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रच रही भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य और सांगठनिक मामलों के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रच रही है। इसीलिए विपक्षी दलों पर किसानों के आंदोलन को तूल देने का प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून में असीमित भंडारण की छूट देकर मोदी सरकार ने महंगाई, जमाखोरी और कालाबाजारी को एक तरह से वैधता प्रदान कर दी है, इसलिए अन्नदाताओं के आंदोलन को ताकत देने के लिए समाज के हर वर्ग और विभिन्न पार्टियों से जुड़े लोगों को बिना किसी संकोच के आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

पहली बार जनपद के दौरे पर आए आप के प्रदेश प्रभारी बहादुरगंज के एक बरात घर मेें आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की स्वागत सभा को संबोधित करने से पहले पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वह सब देने को तैयार है जो किसान नहीं मांग रहे, लेकिन जिन मुद्दों पर किसान बात करना चाह रहे हैं, उन पर सरकार के नुमाइंदे सिर्फ भाषणों से पेट भरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन जैसे ही यूपी मेें वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया, पूरी भाजपा उन पर टूट पड़ी। यूपी में जो सरकार अभी तक जातिवाद और हिंदू-मुस्लिम राजनीति करती रही, वह अब शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर बात करने का दावा करने लगी, जबकि प्रदेश में स्कूलों और अस्पतालों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है।
एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश प्रभारी ने बीते सात वर्ष में आप के विभिन्न राज्यों में विस्तार का हवाला देते हुए कहा कि यह समय और परिस्थितियों के अनुसार तय होगा कि पार्टी प्रदेश विधानसभा का चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी या फिर किसी पार्टी के साथ गठजोड़ करके, लेकिन निर्णय वही होगा, जिसमेें जनता का हित हो। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव में भी आप पूरा दमखम दिखाएगी। आप के प्रत्याशी पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे या फिर समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा, प्रदेश सह प्रभारी निर्मल मिश्रा व ब्रज कुमारी, प्रदेश महासचिव हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की फूल माला पहनाकर किया स्वागत
शाहजहांपुर। आप के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजों के साथ स्वागत किया और उन्हें सभा स्थल पर लेकर पहुंचे। मंच पर जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी और अन्य शीर्ष पदाधिकारियों को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि समेत अन्य वक्ताओं ने पंचायत और विधानसभा चुनाव के माध्यम से भ्रष्टाचार से पथभ्रष्ट हुई देश की राजनीति को नई दिशा देने के लिए अभी से जुटने और घर-घर संपर्क करने की कार्यकर्ताओं से अपील की। जिला महासचिव कीर्तिमान प्रकाश और शिवम श्रीवास्तव के संयुक्त संचालन में हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा, महेंद्र चावला, संजय शर्मा, अरविंद मलिक आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सबा खान, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. फरहान, संजय सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें