फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक महीने से जलापूर्ति की समस्या, भाजपा पार्षदों ने जाम लगाकर किया धरना प्रदर्शन

Fri, 30 Jun 2023 03:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

नगर निगम के वार्ड कच्चा कटरा, हुंडाल खेल, सिंजई, आनंदपुर, मोहम्मद जई, बाडूजई और बिजलीपुरा में पिछले एक माह से जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। सीवर लाइन खोदे जाने के दौरान जलापूर्ति की लाइनें ध्वस्त हो गईं।
विज्ञापन
भाजपा पार्षदों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में जलापूर्ति की समस्या को लेकर भाजपा पार्षदों ने शुक्रवार को कच्चा कटरा मोड़ पर धरना प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


नगर निगम के वार्ड कच्चा कटरा, हुंडाल खेल, सिंजई, आनंदपुर, मोहम्मद जई, बाडूजई और बिजलीपुरा में पिछले एक माह से जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। सीवर लाइन खोदे जाने के दौरान जलापूर्ति की लाइनें ध्वस्त हो गईं। इनको ठीक नहीं कराया जा रहा। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

चौराहे पर बैठे पार्षद, लगा जाम 

पार्षदों द्वारा भी समस्या को लेकर नगर आयुक्त और जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा था। शुक्रवार को पार्षदों के सब्र का बांध टूट गया। पार्षद दिवाकर मिश्रा, विपिन यादव, विजय कुमार, प्रदीप सक्सेना, अनमोल शुक्ला, राजेंद्र, विजय मिश्रा समेत तमाम लोग कच्चा कटरा मोड़ पर एकत्रित हुए। सभी चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए। इससे जाम लग गया। 

ये भी पढ़ें- UCC: मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान, कहा- कोई भी कानून बना लें, मुसलमान निकाह की जगह फेरे तो नहीं लेगा

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, जल निगम के एक्सईएन सुनील कुमार, जल महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव, जेई उमेश कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पार्षदों से बातचीत की और तीन दिनों में समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद पार्षद माने और धरना समाप्त किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें