फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने किए हनुमान जी के दर्शन

विज्ञापन
भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का फूल माला पहनाकर स्वागत करते पदा​धिकारी। स्रोत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी के शनिवार को जिले में आगमन पर कई जगह पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम बार जनपद में आने पर उन्होंने हनुमतधाम पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष तक पहुंच सकता है। हम सबका दायित्व है कि बूथ को मजबूत करें, क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर प्रवास तेज करने और केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर, विधायक अरविंद सिंह, वीर विक्रम सिंह, हरि प्रकाश वर्मा, विधायक चेतराम, पार्षद रामबरन सिंह, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन अंशुल सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें