फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका नगर पालिका का पुतला

Fri, 05 Jun 2015 11:36 PM IST
श्ााहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद के विभिन्न अनुभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाए जाने के विरोध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। संगठन पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला अब्दुल्लागंज में गर्रा फाटक के पास प्रदर्शन करके नगरपालिका परिषद का पुतला फूंका।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि दाखिल खारिज विभाग के बाबू बिना रुपये लिए कोई भी काम नहीं करते हैं। इससे नगर पालिका परिषद में जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र देने के लिए कई बार चक्कर लगवाए जाते हैं। इससे मजबूरन अधिक धनराशि देने को मजबूर होना पड़ता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन तनवीर खां से व्यवस्थाओं में सुधार कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में तस्लीम लगारी, आरिफ जुगनू, हरीश कश्यप, गज्जूशाह, मुन्ना कश्यप, फूलमियां, शाहिद अंसारी, विक्की, सचिन, गुड्डू, जमशेद वारसी, राजकुमार, शहजाद, अकिंत, महावीर, जावेद, मोहम्मद शोएब, विशाल, विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजयुमो ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जलालाबाद। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कस्बे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर 10 सूत्री ज्ञापन एसडीएम भरतलाल सरोज को दिया है। ज्ञापन में उक्त समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

भाजयुमो के नगर अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कस्बे के अंदर दो सुलभ शौचालय बनवाए जाने, कस्बे में बने पेशाबघरों की नियमित सफाई कराए जाने, महिला पेशाब घर का निर्माण कराने, विभिन्न रास्तों पर अतिक्रमण से निजात दिलानेे, मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था किए जाने, मोहल्ला प्रतापनगर में बंच लाइन डलवाए जाने, कस्बे में नवनिर्मित नालों की सफाई कराए जाने आदि की मांगे शामिल हैं।

 ज्ञापन देने वालों में कृष्ण कुमार मंगलम, गौरव प्रताप राघव, अंकित गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, विपिन देवल, पप्पू गुप्ता, रजनीश पांडेय, अमित खन्ना, प्रवीण कुमार, विजय राघव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें