फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ‘पीडीए व संगठन के नेताओं पर हमला कर रही भाजपा’

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सपा की बैठक  में  बोलते  जिलाध्यक्ष तनवीर खां। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार पीडीए व संगठन से जुड़े लोगों पर हमला कर रही है। यह बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान पर कुठाराघात है।
विज्ञापन

मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर मासिक बैठक में बढ़ते हुए अपराधों व सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस के उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्तापक्ष के हमलों से समाजवादी लोग डरने वाले नहीं हैं।
पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए व सपा से घबरा गई है। इसलिए प्रदेश में भाजपा को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, पूर्व विधायक राजेश यादव, रामसूरत यादव, विजय सिंह, सैयद रिजवान अहमद, रामवीर सिंह सोमवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें