फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और सपा से ठगा महसूस कर रही जनता

Tue, 12 Jan 2016 11:48 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की सपा सरकार के अब तक के कार्यकाल को भोगने के बाद जनता दोनों पार्टियों से खुद को ठगा महसूस करने लगी है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम फहराने के लिए कार्यकर्ता जनता से संवाद बढ़ाना शुरू कर दें।
विज्ञापन

नई दिल्ली से जनपद प्रवास पर आए कांग्रेस नेता प्रसाद लखीमपुर खीरी का भ्रमण करने के बाद मंगलवार को सुबह अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़बोलेपन और चुनाव के दौरान किए गए झूठे वायदों से जनता भली-भांति परिचित हो चुकी है। इसी तरह प्रदेश की जनता पर सपा राज के अपराध भारी पड़ने लगे हैं।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इन हालातों में जनता की उम्मीद भरी निगाहें कांग्रेस पर टिकी हैं। इसलिए समय की मांग को देखते कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंच बनाकर जनता से निकटता स्थापित करके लोगों का विश्वास जीतें। ऐसा करने पर कांग्रेस को खोया जनाधार वापस पाने से कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि जनसंपर्क के लिए कार्यकर्ताओं की टीमों के गठन का काम जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व, कांग्रेस नेता प्रसाद ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से जिले के सियासी हालातों का जायजा लिया। बाद में उन्होंने विभिन्न स्थानों से आए शुभ चिंतकों से मुलाकात की और जन सामान्य के लोगों से भेंट करके उनकी समस्याएं सुनीं। यही नहीं, समस्याओं के निस्तारण को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कराने के साथ उनसे फोन पर भी वार्ता की। बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, जिला महासचिव विनीत मिश्र और अनूप वर्मा, कार्यालय प्रभारी राजीव सिंह, रजनीश गुप्ता, कृपाराम मिश्र, महेश बाबू मिश्र, संतोष गुप्ता, अनिल तिवारी, रवि कैथवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें