फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर एक पौधा रोपेंगे प्रशिक्षु शिक्षक

Sat, 18 Jul 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा ब्लाक संसाधन केंद्र पर चल रहे प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण में शुक्रवार को वृक्ष और हमारा जीवन विषय पर चर्चा कराई गई। साथ ही वृक्षों का हमारे जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षुओं ने अपने प्रत्येक जन्म दिवस पर एक पौधा लगाने और विद्यालय परिसर को हराभरा रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को बताया गया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। शुद्ध वायु हमें वृक्षों से ही मिलती है, जिससे हम स्वस्थ्य रहते हैं। इसी वजह से शहरी की अपेक्षा आज भी ग्रामीण अधिक स्वस्थ्य होते हैं। जंगलों का विनाश हमारे जीवन के लिए खतरनाक है। प्रशिक्षु शिक्षकों ने द्वारा संकल्प लेने के बाद प्रशिक्षु शिक्षक विवेक अवस्थी ने अपने जन्मदिन पर पौधा रोपित किया। उन्हें प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, ब्लाक सह-समन्वयक रोहिताश सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, रविशंकर, नीरज वर्मा, भाईलाल सहित समस्त प्रशिक्षु शिक्षकों शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मनोज अस्थाना, प्रशांत आहूजा, नरमन कुमार, दिनेशचंद्र, आशुतोष, विवेक, गौरव श्रीवास्तव, कवित कुमार, रमेश अग्निहोत्री, विनायक मिश्र, शानमी शर्मा, स्वीटी वर्मा, प्रीति शाक्य, शिंपल रानी, सुजाता, जया, अर्चना गुप्ता, गुंजन, चित्रा, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें