फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर जन्म-मृत्यु पटल लिपिक को किया गया निलंबित

सार

नगर निगम कार्यालय में तमाम जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन लंबित होने तथा कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर पटल लिपिक श्रीराम को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मोहम्मद जमन को डिमांड लिपिक जोन 4 के कार्य के साथ ही जन्म-मृत्यु लिपिक वरिष्ठ प्रभार का दायित्व सौंपा गया है। नवनियुक्त द्वितीय श्रेणी लिपिक शशांक अग्निहोत्री को जन्म-मृत्यु लिपिक के साथ कनिष्ठ प्रभार एवं वाजिद अली को लेखा विभाग की डाक के साथ जन्म-मृत्यु के प्राप्त आवेदन-पत्रों को एकत्र कर वांछित आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराए जाने के लिए तत्काल प्रभाव से आदेशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में तमाम जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन लंबित होने तथा कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर पटल लिपिक श्रीराम को निलंबित कर दिया गया है। जन्म-मृत्यु प्रमाण प्रमाण जारी होने वाले बरती जा रही उदासीनता को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबरों का प्रकाशन किया था।
विज्ञापन

शनिवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने यह कार्रवाई की है। साथ ही मोहम्मद जमन को डिमांड लिपिक जोन 4 के कार्य के साथ ही जन्म-मृत्यु लिपिक वरिष्ठ प्रभार का दायित्व सौंपा गया है। नवनियुक्त द्वितीय श्रेणी लिपिक शशांक अग्निहोत्री को जन्म-मृत्यु लिपिक के साथ कनिष्ठ प्रभार एवं वाजिद अली को लेखा विभाग की डाक के साथ जन्म-मृत्यु के प्राप्त आवेदन-पत्रों को एकत्र कर वांछित आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराए जाने के लिए तत्काल प्रभाव से आदेशित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें