शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर लोक नायक जयनारायण व महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पि
शाहजहांपुर। शहर के बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने संगोष्ठी में कहा कि जयप्रकाश नारायण ने स्वतंत्रता संग्राम और गरीबों व वंचितों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, लखन प्रताप सिंह, आकाश वर्मा, डॉ. रागिनी सिंह चौहान, सत्येंद्र यादव, हफीज अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद