ब्लॉक बंडा के राज इंटरनेशनल स्कूल में नेहरू युवा केंद्र व मेरा युवा भारत के तहत आयोजित क्लस्टर
शाहजहांपुर। नेहरू युवा केंद्र व मेरा युवा भारत के तहत शनिवार को ब्लॉक बंडा के राज इंटरनेशनल स्कूल में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबॉल में बिराहिमपुर की टीम विजेता और चरकी देवरी उप विजेता रही। कबड्डी में सरदारपुर की टीम विजेता रही, जबकि सुनासर की टीम उप विजेता घोषित की गई। स्लो साइकिलिंग में दुर्गावती, 400 मीटर दौड़ में करनप्रीत सिंह ने पहला स्थान पाया। कुश्ती विधा में तरनप्रीत सिंह विजेता व गुरुसेवक सिंह उपविजेता रहे। बैडमिंटन में नवदीप कौर विजेता व रमनदीप कौर अप विजेता रही। इससे पहले मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश, विशिष्ट अतिथि एसआई गजराज सिंह व प्रबंधक महेंद्र सिंह चहल ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। रेफरी की भूमिका विनोद मिश्रा, शैलेंद्र कुमार व शिवांगी पाल ने निभाई। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र की लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक सोनम सचान, अरविंद सिंह, विनय कुमार सक्सेना, आशीष मिश्रा, समाजसेवी अंकुर अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद