फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आमने-सामने टकराईं बाइक, फार्मा के छात्र समेत तीन युवकों की मौत

Thu, 13 Mar 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल काॅलेज में मृतक अनुज मिश्रा के बेसुध परिजन।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां-सिंधौली मार्ग पर बुधवार की रात महानंदपुर गांव के सामने टोल प्लाजा के पास दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में डी-फार्मा के छात्र समेत तीन युवकों की मौत हो गई। महिला व उसकी चार साल की बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुवायां के बेला छेदा गांव निवासी अनुज मिश्रा (25 वर्ष) अपनी पत्नी खुशबू व चार साल की बेटी भूमि के साथ रोजा की आईटीआई कॉलोनी में रहते थे। वह लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव बरवर से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। दूसरी ओर सिंधौली के महुआ पाठक गांव निवासी सौरभ तिवारी (22 वर्ष) व उसका साथी विपिन व राजू बाइक से पुवायां की ओर जा रहे थे। ये तीनों होली की खरीदारी करने के लिए शाहजहांपुर आए थे और लौट रहे थे। सौरभ डी-फार्मा का छात्र था। रात करीब साढ़े आठ बजे टोल प्लाजा के सामने बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में तीनों मरणासन्न हो गए। सूचना पर सिंधौली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर ने सौरभ, विपिन और अनुज मिश्रा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें