मदनापुर (शाहजहांपुर)। धार्मिक स्थल में प्रसाद चढ़ाकर लौटते समय बाइकों के टकराने से घायल हुईं बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव फरीदाबाद निवासी रामा देवी (65) की मौत हो गई। उनके बेटे को मामूली चोटें आई हैं।
रामदास की पत्नी रामा देवी सोमवार को अपने बेटे सूरज के साथ बुधुवाना गांव में धार्मिक स्थल में प्रसाद चढ़ाने आई थीं। शाम करीब चार बजे घर जाते समय पीछे से आए बाइक सवार से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में रामादेवी सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।