फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो ट्रकों के टकराने से मुरादाबाद के चालक की मौत

Tue, 02 Jul 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतक वाजिद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो ट्रकों की टक्कर से मुरादाबाद के मैनाठेर के गांव इमारतपुर ऊधो निवासी वाजिद (30) की मौत हो गई। वह ट्रक लेकर गुलाबनगर कटियार से काशीपुर उत्तराखंड जा रहे थे। उनका साथी सद्दाम भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

चालक वाजिद करीब 15 दिन पहले ट्रक लेकर निकले थे। वह गुलाबनगर कटियार से ट्रक में लोड लेकर उत्तराखंड के काशीपुर जा रहे थे। सोमवार को सुबह पीलीभीत-खुटार के बॉर्डर पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वाजिद व सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां वाजिद की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है। उनकी मौत से बेटा असद, बेटी आयला व हुमायला को का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें