थाना सदर बाजार के अंदर रील बनाता बाइक सवार। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के अंदर से बाइक से बाहर निकलते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल हुए वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक बाइक चलाते हुए थाने के अंदर से निकल रहा है। उसने बनाई गई रील पर एक गाना भी लगाया है। वीडियो संज्ञान में आते ही थाना सदर बाजार पुलिस रील बनाने वाले की तलाश में जुट गई है। इससे पहले एक युवती ने थाने के पास वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। युवती को माफी मांगनी पड़ी थी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। संवाद