फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से चोरी की गईं तीन बाइक खुटार में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह से जुड़े दो लोगों को पकड़ा है। दो आरोपी मौके से भाग गए। बरामद तीन बाइक लखनऊ से चोरी की गईं हैं।
विज्ञापन

सीओ पंकज पंत ने बताया कि खुटार पुलिस ने 24 अगस्त को सुबह गांव तुलापुर मोड़ पर घेराबंदी कर गांव नवदिया नवाजपुर के अकरम, लखीमपुर के कस्बा मोहम्मदी निवासी मुजीब, कस्ता मितौली के अशफाक और कयूम को रोका। आरोपियों के पास से लखनऊ से चोरी की गई तीन बाइक बरामद की गईं। मौका पाकर अशफाक और कयूम मौके से भाग निकले। बरामदगी के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी लखनऊ से बाइक चोरी कर लाते थे और शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि में बिक्री कर देते थे। बरामद की गईं तीनों बाइक की चोरी की रिपोर्ट लखनऊ के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें