आरोपी चांद मियां। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। मजदूर की बाइक चोरी करने वाले एक युवक को चौक कोतवाली पुलिस टीम ने डैम रोड पर गर्रा पुल से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। कांट थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी अखिलेश कुमार ने शुक्रवार की शाम चौक कोतवाली में पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे नहर रोड से उनकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोहल्ला वर्कजई निवासी चांद मियां को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी मोहल्ला वर्कजई निवासी कासान भाग गया। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि कासान की तलाश की जा रही है।