फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, हंगामा

Mon, 15 Apr 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सतीश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजनों ने डंपर घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


गांव लहरावर निवासी सकटे के तीन बेटों में बड़ा बेटा सतीश वर्मा (22 वर्ष) शनिवार शाम बाइक से पास के गांव अफतियापुर गया था। बताते हैं कि शाम करीब सात बजे वह घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के समीप डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। डंपर के पहियों में फंसकर वह काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद डंपर मौके पर छोड़कर चालक भाग निकला। इधर, जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
डंपर को घेरकर पुलिस को बुलाने की मांग कर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत करने के बाद घायल सतीश को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



एक साल पहले हुई थी शादी

-सतीश खेतीबाड़ी करते थे। करीब एक साल पहले ही कांति देवी से उनकी शादी हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। इंस्पेक्टर हरिपाल बालियान ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डंपर को कब्जे में लेने के बाद चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सतीश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें