फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन दिन बाद भी हत्यारोपी का पता नहीं लगा सकी पुलिस

Mon, 15 Apr 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। लालबाग चौढ़ेरा में सालिगराम (65) की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी दामाद संजय को पुलिस तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। उसे तलाशने गई तीन टीमें भी खाली हाथ लौट आई हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला भारद्वाजी कॉलोनी निवासी सालिगराम की बेटी खुशबू की शादी थाना सदर बाजार के मोहल्ला वाईबाग निवासी संजय बलधारी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से संजय दहेज को लेकर मारपीट करने लगा था। इसी के चलते खुशबू मायके आ गई थी।
बृहस्पतिवार को सालिगराम को उनकी बड़ी बेटी के चौढ़ेरा स्थित आवास के गेट पर दामाद संजय ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से भाग गया था। उसका भांजे अंकुर उर्फ नकुल को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मुख्य आरोपी संजय की गिरफ्तारी के लिए थाने की दो टीमों को लगाया था पर अभी तक पुलिस उसे दबोच नहीं पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी रिश्तेदारी निगोही, हरदोई और बरेली में दबिश दी। टीमें वहां से खाली हाथ लौट आई हैं। संजय मूल रूप से आसाम का रहने वाला है। इसलिए एक टीम वहां भेजी जाएगी। इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें