फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर जेसीबी से टकराकर बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर राहगीरों की मदद से जलालाबाद सीएचसी पर भेजा।
विज्ञापन

हरदोई जिले के पाली क्षेत्र के गांव धरमपुर निवासी सुनील बाइक से जलालाबाद की ओर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनकी पत्नी और पुत्री भी सवार थीं। शाम करीब 6 बजे सुगसुगी-कुंदौली मोड़ के पास हाईवे के किनारे एक मृत गाय को हटाने जा रही जेसीबी से बाइक टकरा गई। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी और बेटी को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद जेसीबी लेकर उसका चालक भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें