शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा रहा है। हाईवे पर एक बाइक पर चार नाबालिग बैठे हुए हैं। तमंचा दिखा रहे हैं। दूसरी बाइक पर सवार लोग उनका वीडियो बना रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इन लोगों ने क्षेत्र में अपना एक गैंग बना रखा है। ये लोग आए दिन लोगों से विवाद करते हैं। वीडियो वायरल होने पर एक संगठन के पदाधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को पोस्ट कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। यह वायरल वीडियो मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संवाद