फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटा घायल

Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला अजीजगंज में वृंदावन गार्डेन के पास रविवार दोपहर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां बेटा घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे रिश्तेदार को मामूली चोट लगीं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना तिलहर के गांव खानपुर निवासी अवधेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी ललिता अपने आठ वर्षीय बेटे अनिकेत के साथ रिश्तेदार मुरारी के साथ शहर के एक मैरिज हॉल में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से आ रहीं थीं। दोपहर लगभग साढ़े 12:30 बजे बाइक जब अजीजगंज में वृंदावन गार्डेन के पास पहुंची, तभी शहर से बरेली मोड़ की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक असंतुलित होकर सड़क के दूसरी तरफ गिर गई। इससे ललिता का सिर फट गया और उछलकर दूर गिरे अनिकेत के भी गुम चोटें आईं, बाइक चला रहे मुरारी भी जख्मी हुए। घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें