निगोही। पीलीभीत के थाना बीसलपुर निवासी हरिशंकर की बाइक में सामने से मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में हरिशंकर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटी घायल हो गए।
हरिशंकर की पुवायां थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरगंज में ससुराल है। वह अपनी ससुराल के पास स्थित मकान में रहते थे। शुक्रवार को हरिशंकर, उनकी पत्नी आशा व बेटी प्रिया बीसलपुर गए थे। शाम पांच बजे घर लौट रहे थे। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर गांव कबीरपुर झोतूपुर मोड़ के पास सामने से आई बाइक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। रास्ते में हरिशंकर की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक के हल्की चोट आई। मृतक के भाई प्रेमपाल ने पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव घुघौरा निवासी हरीश के खिलाफ तहरीर दी है।