फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के हुल्लापुर निवासी विवेक (20) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसका शव घर में कमरे में लटका मिला है। मृतक की मां ने चचेरे जेठ पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम में ब्रेड फैक्टरी में काम करने वाला विवेक पुत्र बलवीर होली पर गांव लौटा था। इसके बाद वह गांव में मजदूरी करने लगा। विवेक की मां रामदेवी छह दिन पहले जलालाबाद में अपनी रिश्तेदारी में गई थी।
शुक्रवार रात विवेक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची रामदेवी ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामदेवी ने बताया कि उनके बेटे का विवाह दो साल पहले हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें