फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंगलवार सुबह लगभग 6:45 बजे रोजा थाना क्षेत्र के मेजबान होटल के पास एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, खुटार-गोला मार्ग पर बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

रौसर कोठी। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के ग्राम कनेंग निवासी रामदयाल (30) की मौत हो गई। वह अपनी रिश्तेदारी ग्राम गफ्फार नगर मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। मेजबान होटल के पास किसी उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई रामरूप ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। रोजा थाना प्रभारी ने बताया कि मेजबान होटल के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। उसके भाई ने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
खुटार। खुटार- गोला मार्ग पर चंदी ईंट भट्ठे के पास रोड का कुछ हिस्सा बैठ गया है। जिस कारण तेज रफ्तार बाइक यहां पर पहुंचते ही उछल जाती है। अब तक यहां कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। मंगलवार शाम सात बजे जनपद लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव बाबरपुर निवासी दिल्ली प्रसाद अपनी पत्नी सहेली देवी को लेकर बाइक से खुटार क्षेत्र के गांव हंसपुर रिश्तेदारी में एक अंतिम संस्कार में भाग लेकर घर जा रहे थे। खुटार- गोला मार्ग पर रोड धंसे वाले स्थान पर बाइक उछली तो सहेली देवी बाइक से नीचे जा गिरी। उनको खुटार पीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार शाम को शाहजहांपुर के मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी संतोष दीक्षित अपनी पत्नी संगम दीक्षित के साथ जनपद लखीमपुर के थाना गोला के गांव घरथनिया स्थित ससुराल जा रहे थे। रोड के धंसे वाले स्थान पर बाइक के उछलने से संगम दीक्षित गिरकर घायल हो गई थीं। इसके अलावा भी कई लोग इस स्थान पर गिरकर घायल हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें