शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रोजा थाना क्षेत्र के गांव चकभिटारा के पास लखीमपुर के थाना पसगवा क्षेत्र के गांव महमूदपुर नासिर निवासी बाइक सवार राधेश्याम वर्मा (45) को बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। राधेश्याम कांट थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। पुलिस ने राधेश्याम के परिजन को सूचना दे दी है। संवाद