हादसे के बाद सड़क जाम करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
थाना सदर बाजार के मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी संतोष दीक्षित की हादसे में मौत हो गई। उनकी बेटी इशिका दीक्षित घायल हुई है। संतोष एक सीमेंट कंपनी में मार्केटिंग का काम करते थे।
रविवार सुबह संतोष घर से अपने पैतृक निवास महोली के जवा बेगमपुर गांव जा रहे थे। रोजा में जमुका तिराहे पर सामने से आ रहे ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई। उनकी मौके पर मौत हो गई। बेटी घायल हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। मौके पर ग्रामीणों ने थोड़ी देर के लिए रोड जाम कर दिया। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया।
,