दीपक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : महोबा के अलावा अन्य जिलों में इस तरह पैकिंग कर भेजे जा रहे खरबूज। संवाद
सेहरामऊ दक्षिणी। ससुराल में शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे युवक की बाइक रविवार तड़के भरगवां गांव के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हरदोई जिले के थाना शाहाबाद के मोहल्ला गढ़ी निवासी दीपक कुमार (27 वर्ष) की क्षेत्र के गांव पथरा कच्छ निवासी विमलेश कुमार के यहां ससुराल है। वे साले की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए शनिवार को पत्नी रचना और तीन माह की पुत्री के साथ आए थे। बरात चढ़ने के बाद वह पत्नी व बेटी को ससुराल में छोड़कर रविवार को भोर होने से पहले करीब 3:30 बजे बाइक से शाहाबाद के लिए चल दिए।
भरगवां गांव के पास नहर रोड के किनारे लगे बिजली के खंभे से उनकी बाइक टकरा गई। गिरने से उनकी मौत हो गई। सुबह निकले गांव वालों ने उन्हें मृत पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की तलाशी लेकर उनकी पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी। दीपक का शव देखकर पत्नी रचना बेहोश हो गई। उनकी मौत से पीछे पत्नी व पुत्री समेत पिता सुरेश कुमार और मां जालिपा बिलख पड़ीं। परिजनों के अनुसार, दीपक का सवा साल पहले ही विवाह हुआ था।
सड़क किनारे घायल मिले अज्ञात युवक की मौत
सेहरामऊ दक्षिणी। पसगवां गांव के सामने से निकले नहर मार्ग के किनारे शनिवार देर शाम घायल मिले युवक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे के बंद हो चुके टोल प्लाजा के पास से निकले चौहनापुर नहर मार्ग पर स्थित पसगवां गांव के सामने बेहोशी की हालत में युवक पड़ा मिला था। उनके पास ही साइकिल भी पड़ी थी। मृतक की आयु करीब 30 वर्ष है। वह काली टी-शर्ट और नीली जींस पहने था। मृतक के एक हाथ में पीले रंग का कलावा भी बंधा मिला। संवाद