जलालाबाद। मोहल्ला खेड़ा निवासी 28 वर्षीय आशुतोष पाठक की बाइक सांड़ से टकरा गई। रात करीब साढ़े आठ बजे उबरिया मंदिर के पास हुए हादसे में बाइक सवार आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भेजा गया। यहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। संवाद