जलालाबाद। गांव नबीगंज निवासी 35 वर्षीय रजत को मामूली विवाद में गांव के युवक ने तमंचे से गोली मार कर घायल कर दिया। गोली उसकी पीठ में लगी।
घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद रजत को सीएचसी पर लाया गया। यहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि मामले की जानकारी आई है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद