फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, फसल की रखवाली करने खेत पर जा रहा था युवक

Wed, 12 Nov 2025 02:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी संदीप कुमार (32 वर्ष) की बाइक को जेसीबी से टक्कर लग गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही संदीप के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि संदीप कुमार गंगवार मंगलवार रात में छुट्टा पशुओं से गेंहू फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। आरोप है कि चार ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी मशीन खेत पर अवैध खनन करने के लिए रमापुर दक्षिण जा रही थी। जेसीबी से बाइक को टक्कर लग गई, जिससे संदीप की मौत हो गई। 

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने पर जाकर अवैध खनन के विरोध में नाराजगी जताई। आरोप है कि पुलिस चालक को लेकर आई और छोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें