फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। शाहजहांपुर-पुवायां हाईवे पर ढकिया हमीदनगर गांव के पास शनिवार रात बोलेरो की टक्कर लगने से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 40 वर्षीय अरुण शनिवार देर शाम अपने साथी संजीव के साथ बाइक से सिंधौली क्षेत्र के गांव बरौरा में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गांव ढकिया हमीदनगर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बोलेरो वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने चेकअप कर अरुण को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद संजीव की हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, खबर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन अरुण के शव को देख बिलख पड़े। सिंधौली थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें