फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हुलासनगरा ओवरब्रिज पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो साथी घायल

Sat, 23 Aug 2025 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में हुलासनगरा ओवरब्रिज पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
अमन सिंह यादव का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुलासनगरा ओवरब्रिज पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर माफी निवासी अमन सिंह यादव (24वर्ष ) और सौरभ सिंह यादव शुक्रवार की शाम ग्राम हुलासनगरा निवासी महिपाल यादव के घर नामकरण संस्कार की दावत में शामिल होने गए थे। खाना खाने के बाद दोनों हुलासनगरा गांव के अमित कुमार यादव के साथ बाइक से मीरानपुर कटरा आ गए। 

रात में गांव जा रहे थे बाइक सवार 
रात साढ़े 11 बजे तीनों युवक बाइक से हुलासनगरा गाँव को जा रहे थे। लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हुलासनगरा ओवरब्रिज पर बरेली जा रही रोडवेज बस से बाइक को पीछे से टक्कर लग गई। हादसे में अमन की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


बाइक पर सवार सौरभ और अमित यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि हादसे के बाद बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें